Healthy Ideal Routine - Health Tips 2020 

आदर्श दिनचर्या से बने स्वस्थ- स्वास्थ्य टिप्स 2020

walking

Healthy Ideal Routine


आदर्श दिनचर्या :- आज की भागदौड़ वाली जीवन पद्धति में गलत रहन-सहन, खान- पान की आदतों से रोग एवं; रोगियों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है।
    व्यक्ति प्रकृति से दूर होता जा रहा है। ऐसे में यदि हम अपने समय का अच्छी तरह से प्रबन्धन कर अपनी दिनचर्या को सुधार लें, तो शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।
   प्रात: ब्रह्ममुहूर्त में अर्थात् सूर्योदय से डेढ़ घंटा पूर्व उठ जाना चाहिए। ब्रह्म - मुहूर्त में उठने से शरीर, बुद्धि एवं मन स्वस्थ होते हैं। उठने के बाद ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। ईश्वर स्मरण के बाद रात भर तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी के तीन-चार गिलास पीएं।
          इसके बाद 10-15 मिनट खुले स्थान पर घूमें। शोचादि का वेग बनने पर शौच के लिए जाना चाहिए। इससे पेट साफ होता है। शौचसे निवृत्त होने के बाद दांतों कीसफाई, नीम या बबूल के दातुन अथवा मंजन से करनी चाहिए।
         रात को सोते एवं सुबह जागते समय दांतों को धोकर साफ करना चाहिए। दांतों की सफाई के बाद स्नान करना चाहिए। ठण्डे पानी से स्नान करना सबसे उत्तम होता है।
    आवश्यकतानुसार गुनगुने पानी से भी स्नान किया जा सकता है। स्नान करने से पहले शरीर की मालिश करना लाभदायक रहता है।स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती के लिए नियमित यौगिक क्रियाएं, योगासन, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास करें अथवा व्यायाम करें। योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, सुडौल, निरोग तथा मन शान्त एवं प्रसन्नचित्त रहता है।
व्यायाम या योगाभ्यास के बाद विश्राम करें तथा आधा घंटा बाद अल्पाहार लें। अल्पाहार में अंकुरित अन्न, फल, फलों का रस, दूध आदि का सेवन करें।
   सुबह का भोजन 9 से 12 बजे तकले लेना चाहिए।भोजन में आहार को अपने कार्य की प्रकृति के अनुकूल
नियोजित करना चाहिए।
    भूख लगने पर ही खाना चाहिए। पूरे दिन में दो बारही मुख्य आहारलेना चाहिए।
शाम का भोजन 7 से 8 बजे तक कर लें। प्रात: भोजन करने के उपरान्त अपने दैनिक कार्यों में लग जाना चाहिए। शाम को भोजन के बाद कुछ समय टहलें तथा रात्रि में जल्दी सोएं।

Post a Comment

और नया पुराने